All NEWS

Home » » मौका है चूक गये तो पांच साल पछताओगे

मौका है चूक गये तो पांच साल पछताओगे

                            कमल माथुर  
 प्रदेश में लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने की दृष्टि से कल एक दिसंबर का दिन काफी महत्वपूर्ण है। कल की हमारी एक जरा सी लापरवाही व वोट न देने की चूक हम लोगों पर  पांच सालों के लिए भारी साबित हो सकती है। मतदान का दिन हमें यह अधिकार देता है कि हम सामाजिक व आर्थिक दृष्टि से भले ही किसी से पीछे हों मगर जब बात राजस्थान में आने वाले पांच साल के लिए सरकार बनाने की आती है तो हमें भी वही अधिकार प्राप्त है जो किसी बड़े राजनेता या आलीशान भव्य अटÞटालिकाओं  में रहने वाले धन्ना सेठ को है। हमारा एक वोट प्रदेश में किसी नेता की केवल हार-जीत ही तय नहीं करता बल्कि सरकार बनाने में भी महत्वपूर्ण रोल अदा करता है। एक वोट की कीमत क्या होती है इसे कांग्रेस के सी पी जोशी से ज्यादा बेहतर कौन जान सकता है  जिसके चलते वे मुख्यमंत्री की दोड़ से बाहर हो गए थे। प्रजातांत्रिक गिनती में एक और एक दो नहीं वरन ग्यारह होते हैं जिससे किसी उम्मीदवार के साथ-साथ प्रदेश की सरकार का भविष्य भी तय होता है।
    कल एक दिसंबर को चार अन्य राज्यों के साथ राजस्थान में भी विधान सभा के लिए मतदान होना है। चुनाव में कांग्रेस व भाजप के साथ ही राजपा, बसपा व एनसीपी सहित कई अन्य छोटे राजनैतिक दलों व प्रमुख बागी उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है।  इस फै सले से ही आने वाले पांच सालों के लिए राजस्थान की सरकार बनने वाली है। इस बार कांग्रेस जहां अपने इन पांच सालों के कामकाज के बल पर जहां आम मतदाताओं के बीच गई है वहींं भाजपा ने इसे सुशासन बनाम कुशासन का मुदÞदा बनाकर अपने लिए वोट मांगे हैं। अब यह आम मतदाता को तय करना है कि वह किसे अपना वोट देता है और किस पार्टी को सत्ता की चाबी सौंपता है। आप वोट चाहें किसी को भी दें मगर दें जरूर और देते समय यह भी सोच लें कि जिसे आप चुन रहे हैं वह जनतांत्रिक मूल्यों की कसौटी पर कितना खरा उतरतर है। यदि कल आपकी अंगुली से गलत बटन दब गया तो फिर उसे सुधारने के लिए पूरे पांच साल इंतजार करना पड़ेगा। यदि आपको अपने क्षेत्र में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में कोई भी पसंद न हो तो भी आपके लिए नोटा का बटन है। आप उसका उपयोग करके भी अपने प्रजातांत्रिक अधिकार का प्रदर्शन कर सकते हैं। परिस्थिति चाहे कुछ भी हो मगर आपको चाहिए कि कल मतदान अवश्य करें ताकि आने वाले पांच सालों के लिए आप किसी को दोष नहीं दे सकें।
Share this video :

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

 
Copyright © 2013. hangamakhabar - All Rights Reserved powered by Blogger